November 3, 2026 12:29 am

मध्य प्रदेश समाचार: अगर कलेक्टर की कार्यशैली से नाराज पत्रकार एवं किसान  मुख्यमंत्री को सोपा ज्ञापन कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा को हटाने की मांग

पीएनपी न्यूज़ रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगर मालवा / पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में जिला प्रशासन की कार्यशैली एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के कार्यव्यवहार को लेकर गंभीर असंतोष व्याप्त है। पत्रकारों का कहना है कि कलेक्टर की कार्यशैली में किसानों, आमजन एवं पत्रकारों के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता का अभाव दिखाई देता है।

 

शनिवार को हुई बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के कार्यव्यवहार को लेकर निंदा का प्रस्ताव पारित मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का फैसला किया।

 

पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन का मूल दायित्व किसानों और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है। वहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। ऐसे में किसानों, आमजन एवं पत्रकारों के प्रति संवेदनशील एवं संवादात्मक प्रशासनिक व्यवहार आवश्यक है।

 

जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में पत्रकारों को कवरेज से रोके जाने की स्थिति तथा प्रशासन और मीडिया के बीच संवादहीनता को लेकर भी पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों का मानना है कि इससे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को आमजन तक पहुंचाने में कठिनाई उत्पन्न होती है

 

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को आगर मालवा जिले से तत्काल हटाया जाए।

 

उनके स्थान पर ऐसे संवेदनशील एवं जवाबदेह अधिकारी की पदस्थापना की जाए, जो किसानों, आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य कर सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें