धारूहेड़ा प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हल्की बारिश होते ही सेक्टर 4 व 6 में जल भराव से जनता परेशान रहती है ।नगरपालिका कर्मचारी व हुड्डा डिपार्मेंट आराम से सोए हुई नजर आ रहे है। अगर समय से पहले सेक्टर के नालों की सफाई हुई होता तो इतना जल भराव देखने को नहीं मिलता। धारूहेड़ा सेक्टर 4 व 6 की एक तिहाई सीमा दूषित पानी से घिरी हुई है। और हालत और बतर हो गए है। क्यों कि अब सेक्टरों के सीवर चैंबर से कई जगह बदबूदार दूषित पानी ओवरफ्लो होकर रोड के ऊपर व खाली प्लाट में फेल रहा है। अब अंदर का सीवर भी ओवरफ़्लो होने लगा है। खाली प्लॉट में फैली बदबू और जंगली घास की वजह से सेक्टर में मच्छर पनप रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। यहाँ पहले से ही डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। नगर पालिका के अधिकारी वे राजनीतिक प्रतिनिधि इस बारे में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं । वार्ड एक पार्षद कविता बुधवार के घर के सामने हल्की बारिश में पानी जमा हो जाता है । सेक्टर 6 शिव मंदिर वाले रोड पर जब भी एस टी पी बंद पड़ती है तो वहां दूषित पानी इकट्ठा हो जाता है। जिससे कारण सेक्टर वासियों की आवा जही बाधित हो जाती है। जो सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आफत का सामना करना पड़ रहा है। सुभाष चौक वाले रोड पर भी हमेशा पानी का जमावड़ा रहता है ।
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और एसोसिएशन की हड़ताल के कारण सेक्टर की सड़कों की सफाई बंद हो गई है। दूसरी ओर, पास की डेयरी के मालिक अपनी गायों और बछड़ों को सेक्टर में खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे सड़कों पर गोबर फैलाकर उन्हें गंदा कर रहे हैं। इससे न केवल गंदगी फैल रही है।बल्कि महिलाओं, एवं वृद्ध बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों के मन में हमेशा किसी दुर्घटना का डर भी बना रहता है। जैसा कि रेवाड़ी में पशुओं से दुर्घटना हो चुकी है।एक और बड़ी समस्या जिसका सामना सेक्टर के निवासी और बच्चे कर रहे हैं, वह है आवारा कुत्ते, जो सेक्टर के अंदर बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं।











