महीने के पहले वा तीसरे मंगलवार की दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच शुरु होगीं ओपीडी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवाददाता विजेंद्र सैनी की खास रिपोर्ट
एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, दिल्ली ने मथुरा में सुपर स्पेशियल्टी ओपीडी शुरू करने की पहल की है
मथुरा जिले के आस पास के लोगो को सुविधा मिलेगी
मथुरा दिल्ली के मशहूर हैल्थकेयर प्रदाता, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल ने आज मथुरा न्यूरो सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल के सहयोग से मथुरा में सुपर स्पेशियल्टी ओपीडी शुरू किया। इस ओपीडी का उद्देश्य ऑस्टियोआर्थराईटिस एवं अन्य हड्डी रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराना है।
ऑस्टियोआर्थराईटिस में जोड़ों की कार्टिलेज घिस जाती है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द और अकड़न रहने लगते हैं तथा मरीजों का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। यह बीमारी आम तौर से हाथों, घुटनों, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है। नेशनल लाईब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक भारत में ऑस्टियोआर्थराईटिस के लगभग 62.35 मिलियन मरीज हैं। यह बीमारी अक्सर जोड़ों में चोट लगने के कारण होती है, जो खेल या किसी अन्य शारीरिक गतिविधि के दौरान नग सकती है। चोट की वजह से शुरू में कार्टिलेज में टूट-फूट हो जाती है, और लंबे समय में वह पिस जाती है। ऑस्टियोआर्थराईटिस की शुरुआत में जीवन पर गहरा असर पड़ता है। लगातार दर्द बने रहने से चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, और समय से पहले अपाहिज हो जाने का खतरा हो जाता है। वृद्धों से अलग युवाओं को यह बीमारी बढ़ने से रोकने के लिए दीर्घकालिक इलाज की होती है ताकि उन्हें जोड़ों का रिप्लेसमेंट कराने की जरूरत देर से पड़े।
यह ओपीडी शुरू करने के बारे में डॉ. राजीव वर्मा, चेयरमैन, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ बोन एंड जॉईंट्स, एचसीएमसीटी ‘मणिपात्ल हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा कि ऑस्टियोआर्थराईटिस आम तौर से वृद्धों को प्रभावित करता है, लेकिन युवाओं में इसका फैलना चिंताजनक है। 50 साल से कम उम्र के लोगों को यह मोटापे, खेल में लगी चोट या अनुवांशिक प्रवृत्ति के कारण हो रहा है। जीवनशैली में सुधार, शारीरिक थेरेपी, और आधुनिक इलाज की मदद से जोड़ों के नुकसान को रोका जा सकता है, और इलाज के दीर्घकालिक परिणामों में सुधार लाया जा सकता है। इलाज की मदद से मरीज कम दर्द के साथ चलने-फिरने में समर्थ बन सकते हैं, जिससे उनके जीवन में सुधार हो सकते है
एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स, दिल्ली देश के लोगों को आधुनिक इलाज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मथुरा में इस विशेषज्ञ ओपीडी में डॉ. राजीव वर्मा हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच मथुरा न्यूरो सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज करेंगे
बाइट.. डॉक्टर राजीव वर्मा
बाइट..डॉक्टर मनोज











