November 2, 2026 10:46 pm

बलिया समाचार: पॉक्सो एक्ट के आरोपी के घर मनियर पुलिस ने कराई ढोल बजाकर मुनादी, न्यायालय के आदेश पर हुई उद्घोषणा

प्रदीप बच्चन (जिला क्राइम संवाददाता)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया (यूपी)। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मनियर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त के घर रविवार को ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त के घर के साथ ही थाना क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी न्यायालय के आदेश की नोटिस चस्पा कर आम लोगों को इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार थाना मनियर में पंजीकृत मु0अ0सं0 102/25 में धारा 64(1), 352, 351(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नारायण उपाध्याय, निवासी मनियर उत्तर टोला, थाना मनियर, जनपद बलिया अभियुक्त है।

 

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया।

 

रविवार को उपनिरीक्षक वंशराज सिंह पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के घर मनियर उत्तर टोला पहुंचे। वहां माननीय न्यायालय एएसजे-8/पॉक्सो एक्ट, जनपद बलिया से निर्गत धारा 84 बीएनएसएस के उद्घोषणा आदेश की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा की गई। इसके बाद डुगडुगी पिटवाकर ढोल बजाते हुए मुनादी कराई गई और आम जनमानस को न्यायालय के आदेश एवं निर्देश से अवगत कराया गया।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंशराज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, कांस्टेबल दीपक, रविप्रताप मौर्य, जयशिव चौधरी, महिला कांस्टेबल शालनी तथा चालक कांस्टेबल आकाश यादव शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें