November 2, 2026 10:31 pm

हरियाणा समाचार: वर्ष 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने रेवाड़ी में ASP) का पदभार संभाला

रेवाड़ी  प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वर्ष 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने आज जिला रेवाड़ी में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के पद पर विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के पूर्व नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान एसपी रेवाड़ी ने उन्हें जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और भौगोलिक स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आईपीएस दीपिका अग्रवाल मूल रूप से सिक्किम राज्य के गंगटोक की रहने वाली हैं। उनके पिता ब्रह्मानंद अग्रवाल और माता ममता अग्रवाल हैं। उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई ताशी नामग्याल अकादमी (गंगटोक) से की और तत्पश्चात मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल (अजमेर) से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की।

उच्च शिक्षा एवं कॉर्पोरेट अनुभव: उन्होंने देश के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम (B.Com) में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद से फाइनेंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन (MBA) पूर्ण किया। सिविल सेवा में आने से पहले दीपिका अग्रवाल ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में भी कार्य किया है। आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने दिसम्बर 2025 से मई 2026 तक जिला करनाल में अपना अनिवार्य जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण (District Practical Training) सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

पदभार संभालने के बाद एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर और राजमार्गों पर सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाकर काम किया जाएगा, ताकि आमजन को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिले। पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आईपीएस दीपिका अग्रवाल के विज़न, पेशेवर अनुभव और कुशल नेतृत्व से रेवाड़ी पुलिस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें