कोट कपूरा: अशोक कुमार दुआ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ तपस्या धाम में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह अपनी धर्मपत्नी सहित, तथा मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पंजाब ज़ोन की इंचार्ज बी.के. प्रेम दीदी जी ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं को रक्षासूत्र (राखी) बांधा। उन्होंने अपने संबोधन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी प्रेम, सद्भाव और आत्मिक पवित्रता का संदेश दिया। वहीं फरीदकोट सर्कल की इंचार्ज बी.के. संगीता दीदी जी ने सभी को प्रभु प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
इस पावन अवसर पर राखी बंधवाने और प्रभु मिलन का आनंद लेने के लिए शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें मुख्य रूप से अजय पाल सिंह संधू, धनजीत सिंह, मिंटू गिल, स्वतंत्र जोशी, चंचल जी, बूटा सिंह, म्युनिसिपल काउंसलर सिमरन, एक्सईएन (XEN) कुलदीप सिंह, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. नीरू तथा ‘हीरे वेलफेयर क्लब’ के प्रधान संदीप कटारिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।
तपस्या धाम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को आध्यात्मिक शांति और सामाजिक समरसता का एक सुंदर संदेश दिया।











