November 2, 2026 10:47 pm

गहने साफ करने के बहाने चोरी करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

गहने साफ करने के बहाने चोरी करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एडिटर नित्यानंद सिंह

बलिया। भीमपुरा थाना पुलिस ने महिलाओं के गहने और पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी नगरा भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण, नकदी और बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब 11:40 बजे भीमपुरा पुलिस टीम इब्राहिम पट्टी-उधरन मार्ग पर रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रेमरजा गांव के पास पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविंद सोनी (42) निवासी वार्ड नंबर 12, पंचवीर, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय, बिहार के दाहिने पैर में गोली लगी।

मौके से उसके साथी पंकज सोनी (19), पुत्र अरविंद सोनी, निवासी पंचवीर, थाना साहेबपुर कमाल, बेगूसराय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अरविंद को उपचार के लिए सीएचसी नगरा भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 21 और 24 अगस्त को गांव-गांव घूमकर महिलाओं के गहने व पुराने पीतल के बर्तन साफ करने का झांसा देकर आभूषण चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पीली धातु के तीन आभूषण, 15,600 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें