November 3, 2026 12:51 am

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज

अजीत सिंह बिट्टू, जिला ब्यूरो चीफ, बलिया — सेहत सार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बलिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित बलिया दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के 29 अगस्त को सहतवार थाना क्षेत्र के गलाफरपुर मौजा स्थित पकंहा गांव पहुंचने की संभावना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जान सकते हैं तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंहऔर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा भी मौजूद रहे। विधायक केतकी सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

 

सहतवार-चांदपुर मार्ग स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर जेसीबी के माध्यम से भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड निर्माण की तैयारी भी शुरू हो गई है। साथ ही जर्मन हैंगर टेंट सहित अन्य आवश्यक सामान ट्रकों से मौके पर पहुंचाया जा रहा है।

 

डीएम और एसपी के निरीक्षण के बाद एडीएम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को हेलीपैड का निर्माण 28 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली सड़क तथा आसपास की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। टेंट लगाने वाले कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्रम स्थल पर मौजूदगी रही।

 

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत सामग्री वितरण की तैयारी

 

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। संभावना है कि मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और राहत सामग्री का वितरण करेंगे।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बलिया के लिए कुछ नई विकास परियोजनाओं की घोषणा किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और संभावित घोषणाओं को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

प्रशासन फिलहाल मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने में जुटा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें