November 3, 2026 12:29 am

Ballia : रंग लाया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का दम, हटाए गए मनियर पीएचसी प्रभारी कर्मचारी संगठन की ताकत

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ सेहत सार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया : मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करने वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सीएमओ ने वहां से हटा दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का दम रंग लाया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने संगठनात्मक आंदोलन की चेतावनी दी थी, सीएमओ ने चिकित्सक को वहां से हटा मामले को ठंडा करने का प्रयास किया है। सीएमओ के आदेश को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जीत मानी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध नारायण राय ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत को मनियर से हटा दिया है। उन्हें सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) सोनवानी भेजा गया है। डॉ. रावत के खिलाफ कर्मचारियों की शिकायतों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएमओ से मिल और पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय और मंत्री विनोद कुमार मिश्र की ओर से 24 अगस्त को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया कि मनियर पीएचसी पर तैनात महिला कर्मचारियों के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा कथित तौर पर अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। परिषद ने पत्र में कहा था कि मामले में जांच टीम कर्मचारियों की शिकायतें सुन चुकी है, लेकिन ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि मामले का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी संगठनात्मक आंदोलन के लिए बाध्य हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ताकत को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाते हुए डॉ. शैलेंद्र रावत का मनियर से स्थानांतरण कर दिया है। सीएमओ डॉ. अवध नारायण राय ने उन्हें सीएचसी सोनवानी भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले को मनियर पीएचसी में कर्मचारियों और प्रभारी चिकित्साधिकारी के बीच चल रहे विवाद को शांत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इधर, कर्मचारी परिषद ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की मांग की है। परिषद का कहना है कि अस्पतालों में बेहतर कार्य वातावरण के साथ मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलना भी जरूरी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें