November 2, 2026 11:27 pm

Ballia : रसड़ा में स्वर्गीय घूरा राम की प्रतिमा लगाने की मुहिम तेज

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रसड़ा। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय घूरा राम को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई मुहिम शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग रसड़ा में उनके सम्मान में प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठा रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर स्वर्गीय घूरा राम ने 1993, 2002 और 2007 में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पूर्वांचल की राजनीति में उन्हें दलित और पिछड़े वर्गों के मजबूत नेता के रूप में जाना जाता था।

उनका नाम बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी नेताओं में भी लिया जाता था। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और बड़ी संख्या में लोगों के बीच मजबूत जनाधार कायम किया।

अब सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम के जरिए समर्थक और स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि रसड़ा में स्वर्गीय घूरा राम की प्रतिमा स्थापित कर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को सम्मान दिया जाए। इस मुहिम के आगे बढ़ने के साथ ही यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें