November 2, 2026 9:47 pm

सोनभद्र समाचार: सोनभद्र में भारी बार‍िश, कनहर बांध के तीन गेट खोले, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुद्धी (सोनभद्र)। अमवार स्थित कनहर बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश और पानी की बढ़ती आवक से बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग व स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन बांध के गेट नंबर दो, तीन और चार खोल दिए हैं।इन फाटकों से भारी मात्रा में पानी की निकासी की जा रही है।सिंचाई परियोजना के जेई नंदलाल ने बताया कि बुधवार को बांध का जलस्तर 262.700 मीटर तक पहुंच गया है। ऊपरी इलाकों के साथ छत्तीसगढ़ और झारखंड में हो रही बारिश से पानी की आवक लगातार बनी हुई है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अन्य फाटक भी खोले जा सकते हैं।जलस्तर और पानी की आवक पर संबंधित विभाग के अधिकारी 24 घंटे निगरानी रख रहे हैं। बांध के गेट खुलने से कनहर नदी में पानी का प्रवाह तेज हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों और तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। लोगों से नदी के आसपास और डूब क्षेत्र में जाने से बचने की अपील की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें