Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अजीत कुमार सिंह बिट्टू ब्यूरो चीफ पीएनपी न्यूज़
सहतवार बलिया
रेवती ब्लॉक मुख्यालय सहित नगर पंचायत एवं थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया/
रेवती ब्लॉक मुख्यालय पर झंडा तोलन शकील अहमद एवं शशि भूषण दुबे ने संयुक्त रूप से फहराया एवं रेवती थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं सहतवार थाना परिसर में प्रभात कुमार चौधरी, पुलिस चौकी सहतवार में चौकी इंचार्ज रंजीत चौरसिया ने झंडा तोलन किया वहीं ग्राम पंचायत त्रिकालपुर में पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि शशि प्रकाश पांडे उर्फ झाबर पांडे ने झंडा तोलन कर बच्चों के बीच मिठाइयां बाती वहीं प्राथमिक विद्यालय त्रिकालपुर पर प्रधानाचार्य द्वारा झंडा तोलन किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया उसके बाद मिठाइयां बांटी गई/
ग्राम पंचायत त्रिकालपुर के युवा समाजसेवी एवं कंट्रासों कंपनी के मालिक राजीव कुमार सिंह ने झंडा फहराया उसके बाद कंपनी के स्टाफ एवं बच्चों के बीच मिठाइयां बाटी और 15 अगस्त पर प्रकाश डाला वहीं बलिया बांसडीह मार्ग का चौड़ीकरण कर रही कंपनी अशोका कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर गौरव पांडे एवं दिनेश ओझा जी ने संयुक्त रूप से झंडा तोलन कर 15 अगस्त पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी, राजेश कुमार सिंह, सुमित चौबे, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, विजय विक्रम सिंह , वीर विक्रम सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।











