November 2, 2026 8:52 pm

मध्य प्रदेश समाचार: माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर लहराया तिरंगा  

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देशभक्ति के नारों से गूंजा आगर मालवा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

 

पीएनपी न्यूज़

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा। जिला मुख्यालय पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर माननीय कलेक्टर महोदय के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा जैसे ही लहराया, पूरा मैदान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और जिले की विकास योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

 

इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने कहा कि “तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हमें देश की रक्षा, विकास और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करना है।” उन्होंने जिले के कोरोना योद्धाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

 

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पुलिस, होमगार्ड और एनसी की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड पेश की।

 

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण समारोह का समापन हुआ

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

 

विधायक मधु गेहलोत, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण।माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देते हुए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें