संपादक: नीलेश वर्मा, वाराणसी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंडुवाडीह थाना पुलिस ने बुधवार, 12 अगस्त 2026 को स्कूल-कॉलेजों के आसपास व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा।
सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मंडुवाडीह अजय राय वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव, महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन, मिशन शक्ति टीम एवं अन्य पुलिस बल ने विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान वहां खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने बरेका इंटर कॉलेज, बीएलडब्ल्यू पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076 और 112 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और संदिग्ध लिंक अथवा कॉल से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या साइबर अपराध की घटना होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें।
मंडुवाडीह पुलिस के इस अभियान से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।











