November 2, 2026 10:34 pm

आगर मालवा में 10 अगस्त को निकलेगी 51 हजार कलश यात्रा

विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में दूसरी बार होगा भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पीएनपी न्यूज़  /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा। धर्म और आस्था के संगम वाली 51 हजार कलश यात्रा का आयोजन विधायक मधु जी गेहलोत के नेतृत्व में दूसरी बार होने जा रही इस विशाल कलश यात्रा को लेकर तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही हैं।

 

आयोजन समिति के अनुसार कलश यात्रा *सोमवार, 10 अगस्त* सोमवार को 10:30 बजे से पुरानी कृषि मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बैजनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां जला अभिषेक किया जाएगा हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर इस यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थान पर जलाभिषेक एवं आरती के साथ संपन्न होगी।

 

इस संबंध में विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि _”यह कलश यात्रा आगर मालवा की सांस्कृतिक पहचान है। हमारा प्रयास है कि पिछली यात्रा से भी अधिक भव्यता के साथ इसका आयोजन हो और धर्म-एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।”

सर्व समाज से सहभागिता की अपील

क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति और धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें