November 2, 2026 11:15 pm

सोनभद्र समाचार: सोनभद्र आटे में मिलावट पर कार्रवाई, तीन फैक्ट्रियों पर छापा, जांच के लिए नमूने भेजे गए

सोनभद्र रिपोर्टर विजेंद्र कुमार मौर्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद की तीन आटा निर्माण इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने फैक्ट्रियों का गहन निरीक्षण करते हुए आटे के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।

जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

शैलखड़ी और चावल की मिलावट की शिकायतों के बाद एक्शन

 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। विभाग को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों तथा पूर्व में विभिन्न जनपदों में हुई कार्रवाई से यह जानकारी मिली थी कि कुछ स्थानों पर आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन), चावल सहित अन्य पदार्थों की मिलावट किए जाने की आशंका है। इसी को गंभीरता से लेते हुए सोनभद्र में भी विशेष जांच अभियान शुरू किया गया।

 

दो फैक्ट्रियों में निरीक्षण, कमियां मिलने पर सुधार नोटिस

 

विभागीय टीम ने राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लसड़ा, पोस्ट अवछोर स्थित मेसर्स अनन्या फूड किंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स शरद इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाइयों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और पैलेट पर सामग्रीरखने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान मेसर्स शरद इंडस्ट्रीज में कुछ कमियां मिलने पर विभाग ने सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी करते हुए निर्धारित समय में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें