November 2, 2026 10:47 pm

बलिया समाचार: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, मनियर पुलिस ने ₹10,955 की धनराशि कराई वापस

पीएनपी न्यूज़ एजेंसी | बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। जनपद के थाना मनियर पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि में से ₹10,955 वापस दिलाकर राहत पहुंचाई है।

 

पुलिस के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के निवासी कमला यादव पुत्र कन्हैया यादव के बैंक खाते से 30 मई 2026 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ₹1,13,861 की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल एवं थाना मनियर में शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष मनियर श्री अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए ₹10,955 की धनराशि होल्ड कराई।

 

इसके बाद मनी रेस्टोरेशन पोर्टल (MRM Portal) पर धारा 106(3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 4 अगस्त 2026 को होल्ड की गई पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

 

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित कमला यादव ने बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

 

उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क, थाना मनियर

कांस्टेबल मनोज प्रजापति

कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव

कांस्टेबल आकाश यादव

 

साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने की दिशा में मनियर पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें