November 2, 2026 11:22 pm

महाराष्ट्र समाचार: शादी से पहले टूटी खुशियां: सड़क हादसे में मंगेतर की मौत, सदमे में मंगेतर ने भी दी जान

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से पहले साथ जीवन बिताने के सपने देखने वाले एक युवा जोड़े की खुशियां एक सड़क हादसे ने छीन लीं। मंगेतर की दर्दनाक मौत के बाद 18 वर्षीय युवती गहरे सदमे में चली गई। परिवार और करीबी लगातार उसे संभालने और सामान्य जीवन में लौटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह इस असहनीय दुख से बाहर नहीं निकल सकी। अंततः सोमवार रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, युवती डोंबिवली के सोनारपाड़ा इलाके की रहने वाली थी। उसकी हाल ही में एक स्थानीय युवक से सगाई हुई थी और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन 28 जून को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद युवती मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी और अधिकांश समय गुमसुम रहने लगी थी।

सोमवार रात जब परिवार के लोगों ने उसे घर में देखा तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही मानपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में फिलहाल किसी तरह की आपराधिक साजिश या संदिग्ध परिस्थिति के संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगेतर की मौत के बाद युवती पूरी तरह बदल गई थी। वह पहले की तरह किसी से बातचीत नहीं करती थी और हमेशा गहरे दुख में डूबी रहती थी। परिवार ने उसे संभालने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जीवन के इस बड़े आघात से वह उबर नहीं सकी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें