नगरीय विकास योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीएनपी न्यूज़
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
आगर-मालवा,12 जुलाई/ मध्यप्रदेश शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त, भोपाल संकेत भोंडवे ने रविवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में आगर एवं शाजापुर जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में आयुक्त ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क, प्रकाश, आवास योजना, अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा, एसडीएम आगर मिलिंद ढो़के, जिले के सभी डिप्टी कलेक्टर, आगर एवं शाजापुर जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त भोंडवे ने सभी सीएमओ को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ,पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।











