November 2, 2026 10:46 pm

Sonbhadra news: सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मारकुंडी पहाड़ी की खाई में मिला नवदंपति का शव

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र : चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के खाई में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नव दंपति का शव मिला। मौके पर उनकी बाइक भी बरामद हुई है। बाइक क्षतिग्रस्त नहीं है।दोनों शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतकों की पहचान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल यादव और चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी उसकी पत्नी 19 वर्षीय चंदा यादव के रूप में हुई है।

 

मृतकों के स्वजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य एकत्रित कर रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा है। रॉबर्ट्सगंज और चोपन थाने की पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस मौके पर तैनात है। बिच्छी गांव निवासी राहुल यादव की शादी इसी वर्ष पांच मई को ही सलखन की चंदा यादव के साथ हुई थी।शादी के बाद से चंदा अपने ससुराल में रह रही थी। उसके स्वजन की माने तो राहुल यादव पांच जुलाई को अपनी पत्नी को लेकर रॉबर्ट्सगंज उपचार कराने गया था। वहां से उसे लेकर सलखन जा रहा था लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। लड़की के मायके वालों को भी उन दोनों के घर से निकलने की जानकारी नहीं थी। उधर लड़के के घर वाले यह समझ रहे थे राहुल अपने ससुराल गया है। इसलिए उन लोगों ने उसके गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई।

 

रविवार को सुबह कुछ चरवाहे खाई की ओर गए तो देखा कि दोनों का शव पड़ा हुआ है। मौके पर दुर्गंध आ रही थी। शव कंकाल का रूप ले चुका था। वहां एक बाइक भी थी जो राहुल यादव की बताई गई है बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। जिसको लेकर तरह-तरह की आशंका जाहिर की जा रही है। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत के खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें