November 2, 2026 11:29 pm

केतन अग्रवाल केस: पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मृतक केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक ई-मेल भेजकर मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।

अपने पत्र में विशाल अग्रवाल ने लिखा कि वह किसी कारोबारी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता के रूप में न्याय मांग रहे हैं जिसने अपने बेटे को हमेशा के लिए खो दिया। उन्होंने कहा कि केतन की निर्मम हत्या के बाद उनका परिवार हर दिन गहरे दर्द के साथ जी रहा है और आज भी एक ही सवाल परेशान करता है—आखिर केतन को इंसाफ कब मिलेगा?

उन्होंने पत्र में यह भी बताया कि बेटे की मौत के महज 20 दिनों के भीतर उनके पिता का भी निधन हो गया। उनका कहना है कि पोते की मौत का सदमा उनके पिता सहन नहीं कर सके और लगातार मानसिक आघात के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

विशाल अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उनका परिवार किसी विशेष सुविधा या रियायत की मांग नहीं कर रहा है। उनकी केवल यही मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो ताकि दोषियों को जल्द कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और न्याय में अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने कहा कि केतन अब कभी वापस नहीं आएगा, लेकिन दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो समाज के लिए मिसाल बने और यह संदेश जाए कि कानून से बच निकलना आसान नहीं है। उनका मानना है कि त्वरित न्याय से न केवल उनके परिवार को कुछ मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि समाज में भी कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

पत्र के अंत में विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे का मामला सिर्फ एक सरकारी फाइल बनकर न रह जाए। उन्होंने अनुरोध किया कि इस मामले पर विशेष ध्यान देकर जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि उनका परिवार अब केवल इंसाफ की उम्मीद के सहारे जी रहा है। है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें