November 2, 2026 11:16 pm

सोनभद्र समाचार: निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 6 जुलाई से शुरू:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 20 जुलाई 2026 तक मिलेगा लाभ।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जुलाई 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण जनपद में 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है।जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता के अनुसार, अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। इसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून माह के लिए प्रति कार्ड 3 किलोग्राम चीनी सशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा। इसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल शामिल हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि जिन कार्डधारकों का बायोमेट्रिक सत्यापन किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, उन्हें 20 जुलाई को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। ऐसे लाभार्थी अंतिम तिथि पर ओटीपी के जरिए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे उचित दर की दुकान पर पहुंचकर शीघ्र ई-केवाईसी कराएं। यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में खाद्यान्न वितरण का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें