November 2, 2026 10:27 pm

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया की शर्मनाक हरकत, मीडिया के सामने दिखाई मिडिल फिंगर

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देशभर में चर्चा का विषय बने केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है। पुणे में पूछताछ के लिए पुलिस के साथ घर से बाहर निकलते समय सिया ने कैमरे में रिकॉर्डिंग कर रहे मीडियाकर्मियों की ओर मिडिल फिंगर दिखाकर आपत्तिजनक और असंवेदनशील व्यवहार किया।

करीब 17 सेकंड के इस वीडियो में सिया काली टी-शर्ट और चेहरे पर प्रिंटेड स्कार्फ बांधे नजर आती है। जैसे ही मीडिया ने उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की, उसने मीडियाकर्मियों की ओर मिडिल फिंगर दिखा दी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उसके रवैये की कड़ी आलोचना की और कहा कि उसके व्यवहार में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कोई पछतावा दिखाई नहीं देता।

पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा बताया गया था। सिया ने दावा किया था कि केतन का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को उसके बयान और व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई।

आरोप है कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची। पुलिस का कहना है कि सिया और केतन की शादी नवंबर में तय थी, लेकिन सिया और चेतन इस रिश्ते से खुश नहीं थे और केतन को अपने रास्ते की बाधा मानते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को सिया कथित तौर पर केतन को लोहगढ़ किले पर ले गई थी, जहां उसे धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह झाड़ियों का सहारा लेकर बच गया। इसके बाद सिया ने कथित रूप से सांप दिखने का बहाना बनाकर पूरे घटनाक्रम को सामान्य दिखाने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, बाद में सिया ने दोबारा केतन को किले पर बुलाया और इस बार चेतन चौधरी भी वहां मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पीछे से धक्का देकर केतन को गहरी खाई में गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें