November 2, 2026 11:11 pm

सोनभद्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती पर विवाद:चयनित अभ्यर्थी के आय प्रमाण पत्र को लेकर विवाद, डीएम से जांच की मांग

। रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र के करमा विकास खंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र लोहरा तृतीय पर सहायिका भर्ती विवादों में घिर गई है। चयनित अभ्यर्थी के आय प्रमाण पत्र को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे राजस्व विभाग और संबंधित लेखपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संदिग्ध आय प्रमाण पत्र के आधार पर भर्ती का लाभ दिया गया है। इससे पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायतकर्ता अंजना कुमारी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चयनित अभ्यर्थी सुशीला निषाद के पति ग्राम पंचायत लोहरा में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें नियमित मानदेय मिलता है। इसके बावजूद कम आय का प्रमाण पत्र जारी होने पर उन्होंने संदेह व्यक्त किया है।

 

अंजना कुमारी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वास्तविक आय की अनदेखी कर आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है, तो संबंधित लेखपाल की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए।यह जांच का विषय है कि किस आधार पर आय का सत्यापन हुआ और प्रमाण पत्र जारी किया गया।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल भर्ती प्रक्रिया बल्कि सरकारी अभिलेखों की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।

 

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि चयनित अभ्यर्थी के आय प्रमाण पत्र, पारिवारिक आय, बीपीएल पात्रता और अन्य सभी अभिलेखों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने जांच पूरी होने तक चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने और गलत दस्तावेजों के आधार पर चयन सिद्ध होने पर नियुक्ति रद्द कर पात्र अभ्यर्थी को मौका देने की भी मांग की है।

 

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि यदि कोई शिकायत प्राप्त हुई है या प्राप्त होती है, तो उसकी नियमानुसार जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता यागलत दस्तावेजों के आधार पर चयन पाए जाने पर शासन की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें