November 2, 2026 9:35 pm

फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाला गिरोह बेनकाब, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई में नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी और वसूली करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऐसे फर्जी आईडी कार्ड तैयार कर रखे थे, जो मुंबई पुलिस में मौजूद ही नहीं हैं।

आरोपी अपनी गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगाकर घूमते थे और पुलिस की वर्दी, डंडा व नकली हथियार के साथ लोगों पर रौब जमाकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को अधिकारी बताकर बैंक लोन मंजूर कराने और अन्य कामों का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से नकली पुलिस पहचान पत्र, फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में सहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से ही कस्तूरबा मार्ग, साकीनाका और खेरवाड़ी पुलिस थानों में धोखाधड़ी व जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें