November 2, 2026 8:54 pm

धारूहेड़ा में कबीर दास जयंती पर दिया समानता और भाईचारे का संदेश -नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा एव विधायक लक्ष्मण यादव 

पीएनपी न्यूज रेवाड़ी 27जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में महान संत कबीर दास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने शिरकत की उन्होंने संत कबीर दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

संत कबीर दास का जीवन सत्य, समानता का प्रतीक: विधायक लक्ष्मण यादव

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों और नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने संत कबीर के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि संत कबीर दास का जीवन सत्य, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता का सच्चा संदेश देता है। उनके दोहे और शिक्षाएं आज सदियों बाद भी जिक्र किया । कहा समाज का सही मार्गदर्शन पर चलना चाहिए । भाईचारे का किया आह्वान: उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि कबीर दास की शिक्षाओं को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाएं ताकि एक मजबूत और भेदभाव रहित समाज का निर्माण हो सके।

धारूहेड़ा के इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा मौजूद रहे। उन्होंने भी संत कबीर दास के चरणों में पुश अर्पित किया और उन्हें नमन करते हुए धारूहेड़ा क्षेत्र में आपसी प्रेम बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा संत कबीर दास जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया। मौजूद: इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापत, मनोज सैनी , मंडल महामंत्री नानक चंद खोला आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें