November 2, 2026 6:56 pm

निर्जला एकादशी व भीमसेन एकादशी पर धारूहेड़ा के सेक्टर-6 मार्केट में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा मीठे शरबत का आयोजन 

धारूहेड़ा 25 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आज धारूहेड़ा सेक्टर 6 मार्केट में निर्जला एकादशी और भीम सेन एकादशी पर श्री श्याम सेवा समिति ने मीठे व शीतल शरबत वितरण किया गया।एक बहुत ही सराहनीय और पुनीत कार्य है। चिलचिलाती गर्मी में आम जनता और राहगीरों के लिए मीठा जल उपलब्ध कराना से राहत मिलता है। नपा वार्ड एक पार्षद कविता बुधवार ने निर्जला एकादशी व भीमसेन एकादशी का महत्व बताया जो भीमसेन एकादशी क्यों कहा जाता है। महाभारत काल में पांडु पुत्र भीमसेन को भूख अधिक लगती थी, जिसके कारण उनके लिए सभी एकादशियों का उपवास रखना कठिन था। तब महर्षि वेदव्यास जी की सलाह पर, भीम ने इस एक निर्जला (बिना जल के) व्रत का पालन किया था और उन्हें वर्ष भर की सभी चौबीस एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त हुआ था।निर्जला एकादशी का महत्व: यह सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है ।इसमें जल की एक बूँद भी ग्रहण किए बिना पूरे दिन का उपवास रखा जाता है, जो शारीरिक संयम और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना गया है।इस धार्मिक अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय यादव नपा वार्ड एक पार्षद कविता बुधवार , लाला राजपूत, एवरन चौधरी, सुनील , ओम प्रकाश पंडित, रोहित ठाकुर, चमन ठाकुर, आयुष राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें