November 2, 2026 10:47 pm

चौकी इंचार्जो ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक; सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दिया जोर

PNP News रेवाड़ी 25 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए डहिना चौकी इंचार्ज एसआई विक्रम सिंह, व कुण्ड चौकी इंचार्ज पीएसआई सुमित ने अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी, उनसे बचाव सहित नशे के दुष्प्रभावों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। इसके अलावा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया। ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गांवो में शरारती तत्वों, नशाखोरी करने व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखने बारे भी अपील की तथा इनकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल-112 पर दे। पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें