November 2, 2026 10:26 pm

इंटरनेट बना साजिश का हथियार! केतन अग्रवाल मामले में ऑनलाइन चैट से खुला बड़ा राज |

रिपोर्टर योगेश यादव, PNP न्यूज महाराष्ट्र”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासे, इंटरनेट सर्च और कॉल रिकॉर्ड से सामने आई साजिश की कड़ी

पुणे: महाराष्ट्र के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की लोहागढ़ किले में हुई मौत के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर इंटरनेट पर हत्या से जुड़े तरीकों की जानकारी तलाश की थी। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज के आधार पर दावा किया है कि 1 जनवरी से 18 जून तक सिया और चेतन के बीच 2000 से ज्यादा बार बातचीत हुई। इनमें कई कॉल लंबे समय तक चली थीं।

कैफे में बनी थी प्लानिंग?

पुलिस जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन लोहागढ़ किले जाने से पहले सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। पुलिस को शक है कि यहीं पर केतन को खत्म करने की योजना पर चर्चा हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध सबूतों से मामला पहले से रची गई साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

जांच अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद भी सिया और चेतन के बीच फोन कॉल और मैसेज का सिलसिला जारी रहा, जिससे पुलिस का शक और गहरा हुआ।

कौन था केतन अग्रवाल?

25 वर्षीय केतन अग्रवाल अपने परिवार की कंपनी ‘सक्सेस ग्रुप’ में निदेशक था। यह कंपनी महाराष्ट्र की प्रमुख वेयरहाउसिंग कंपनियों में शामिल बताई जाती है। इसी साल फरवरी में केतन की सगाई सिया गोयल से हुई थी और दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी। शादी के लिए उदयपुर में होटल भी बुक किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, परिवार को कथित तौर पर सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी नहीं थी।

सगाई के बाद भी जारी थी बातचीत

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन के बीच सगाई के बाद भी लगातार संपर्क बना रहा। अब पुलिस कॉल डिटेल, डिजिटल सबूत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश से जुड़े गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें