November 2, 2026 9:38 pm

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज रहने के लिए एन्यूमरेशन फार्म भरना है जरूरी- डीसी अभिषेक मीणा

PNP News रेवाड़ी, 20 जून ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि जो नागरिक इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में अपना एन्यूमरेशन फार्म नहीं भरेंगे, उनको वोट कटने की भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए सभी नागरिक बीएलओ के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करें और अपना फार्म भर कर उन्हें समय पर वापस दें।

डीसी अभिषेक मीणा शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अपनी सोसायटी के गार्ड को समझाए कि वे बीएलओ को ससम्मान प्रवेश करने दे। सोसायटी में रहने वाले सभी नागरिक बीएलओ से अपने फार्म ग्रहण करें और एसआईआर से संबंधित कोई बात समझ नहीं आ रही है तो उनसे समझ लें।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाया जा रहा एसआईआर अभियान जिला प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता से चलाया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि एक भी घर छूटना नहीं चाहिए, जिसमें एन्यूमरेशन फार्म न पहुंचे। फिर भी कोई व्यक्ति यह फार्म नहीं लेता है या उसे फाड़ देता है तो नुकसान खुद उसी व्यक्ति का ही होगा। फॉर्म नहीं भरने वाले का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आएगा। वोटर आईडी आपकी नागरिकता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फिलहाल तो एन्यूमरेशन फार्म भरने वाले नागरिक को केवल इतना करना है कि वह फार्म पर अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाए। वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट में जिस नागरिक का नाम है तो उस क्रमांक को फार्म में भरे। अगर नाम 2002 की सूची में नहीं था तो अपने माता-पिता के वोटर क्रमांक को उसमें लिखे। ये फार्म 14 जुलाई से पहले बीएलओ को वापस देने जरूरी है। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें