November 2, 2026 9:35 pm

शिवसेना का विरोध प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प 60वें स्थापना दिवस पर शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन, छावनी नाका पर भ्रष्टाचार का पुतला दहन

बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि, स्थापना दिवस पर शिवसेना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद की आवाज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य प्रमुख अनुराग सोनार के निर्देश पर आगर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

पीएनपी न्यूज़

आगर मालवा। शिवसेना ने शुक्रवार को अपना 60वां स्थापना दिवस उत्साह एवं जोश के साथ मनाया। नगर अध्यक्ष महेंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं शिवसैनिकों की उपस्थिति में कंपनी गार्डन में हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों एवं शिवसेना की मूल विचारधारा को स्मरण किया गया।

 

राज्य प्रमुख अनुराग सोनार के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के अवसर पर शिवसेना ने नगर के उज्जैन-कोटा रोड स्थित छावनी नाका पर भ्रष्टाचार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने जनहित के मुद्दों को लेकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

राज्य महासचिव सुनील वर्मा ने कहा कि आगर नगर विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है तथा विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई करोड़ों रुपये की राशि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को विकास के नाम पर केवल आश्वासन और विश्वासघात मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार होने के बावजूद यदि कहीं जनता का शोषण, अन्याय अथवा शासकीय कार्यालयों में भ्रष्टाचार होगा तो शिवसेना जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करती रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने समाजहित, हिंदुत्व और जनमानस के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से शिवसेना की स्थापना की थी और संगठन आज भी उसी विचारधारा पर कार्य कर रहा है।

 

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक दिनेश मालवीय (नाटी भाई), समाजसेवी डॉक्टर बालकृष्ण विश्वकर्मा, संभाग महासचिव देवेन्द्र मेवाड़ा (मास), युवा संभाग प्रमुख देवकरण परमार, जिला प्रभारी मेहरबान सिंह पवार, जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह बगड़ावत, महिला जिला अध्यक्ष काजल बागड़ी, महिला सेना उपाध्यक्ष माया ठाकुर, बड़ौद नगर अध्यक्ष नारायण सिंह पवार, दशरथ सिंह जिला उपाध्यक्ष देवकरण यादव जी जिला महामंत्री नगर उपाध्यक्ष भरत मालवी, संदीप सोलंकी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

 

पदाधिकारियों ने बताया कि शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस को जन जागरण एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया तथा जनहित, हिंदुत्व और आमजन के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें