November 2, 2026 10:26 pm

सोनभद्र में जरूरतमंदों को ₹1 में दिए कपड़े:शुभकामना फाउंडेशन ने की पहल, सुभाष राय बोले- प्रतीकात्मक मूल्य से आता है स्वाभिमान

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुभकामना फाउंडेशन ने सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक स्थित नगवां गांव में जरूरतमंदों को पुराने नये कपड़े वितरित किए। इस पहल के तहत बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को साफ-सुथरे और उपयोगी वस्त्र दिए गए, जो विभिन्न सहयोगकर्ताओं द्वारा दान किए गए थे। इस वितरण कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि प्रत्येक कपड़े के बदले लाभार्थियों से प्रतीकात्मक रूप से एक रुपये का योगदान लिया गया।फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुभाष राय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसी को दान या भिक्षा लेने का एहसास कराना नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान को सशक्त करना है।

 

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी वस्तु के बदले प्रतीकात्मक मूल्य भी अदा करता है, तो उसमें स्वाभिमान, जिम्मेदारी और श्रम के महत्व की भावना विकसित होती है। यह विशेष रूप से बच्चों को यह संदेश देने के लिए किया गया कि जीवन में किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए परिश्रम और मूल्य समझना आवश्यक है।राय ने कहा- हम चाहते हैं कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को सम्मानित महसूस करे। सहायता का वास्तविक उद्देश्य केवल वस्तु देना नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी मजबूत करना है। एक रुपये का यह योगदान उसी सोच का प्रतीक है।

 

गांव के लोगों ने इस नई सोच का स्वागत किया और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बिना किसी आपत्ति के इस पहल को स्वीकार किया। इस जनहितकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सुबरन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान कालेश्वर, राजेंद्र, पानवा देवी और मालती देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

शुभकामना फाउंडेशन की यह पहल केवल कपड़ों के वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज में आत्मसम्मान, श्रम के मूल्य और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक संदेश भी बन गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें