November 2, 2026 11:27 pm

अवैध शराब कारोबार पर नलखेड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार — 901.68 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

सघन पुलिस कार्रवाई में अवैध शराब भंडारण एवं विक्रय नेटवर्क का खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*89 पेटी अवैध शराब जप्त, कुल मशरूका कीमत ₹4.24 लाख से अधिक*

 

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

जन जागरण संदेश

 

आगर मालवा /पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नलखेड़ा निरीक्षक नागेश यादव के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

 

दिनांक 16 जून 2026 को थाना नलखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुराखेड़ी में एक व्यक्ति अवैध शराब का भंडारण कर विक्रय हेतु रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 03 पेटी मसाला लाल शराब एवं 04 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार यादव निवासी ग्राम गुराखेड़ी बताया।

 

गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार यादव से पूछताछ एवं उसके बयान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम डिगोन स्थित एक मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान मकान के एक बंद कमरे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण पाया गया। पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए 47 पेटी देशी प्लेन शराब, 16 पेटी मसाला लाल शराब, 14 पेटी बीयर कैन, 10 पेटी ग्लोबल ग्रीन शराब एवं 02 पेटी ब्लैक जगुआर शराब बरामद की गई।

 

दोनों कार्यवाहियों में कुल 89 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 901.68 बल्क लीटर है तथा अनुमानित कीमत ₹4,24,300/- आंकी गई है। पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि बरामद शराब का संबंध ग्राम डिगोन निवासी श्याम सिंह सौंधिया से है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है तथा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। अवैध शराब के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी :*

 

मुकेश कुमार यादव पिता कन्हैयालाल यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम गुराखेड़ी, थाना नलखेड़ा, जिला आगर मालवा।

 

*सराहनीय भूमिका :*

 

उक्त प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी नलखेड़ा निरीक्षक नागेश यादव के नेतृत्व में सउनि दरबार सिंह, सउनि देविचंदर भीलाला, प्रधान आरक्षक ललित सारस्वत, आरक्षक पदम शाक्य, आरक्षक संजय दांगी, आरक्षक मुकेश दांगी, आरक्षक रोडीलाल दांगी, आरक्षक दिनेश दांगी, महिला आरक्षक आस्था की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें