November 2, 2026 10:31 pm

थाना बड़ौद पुलिस की बड़ी सफलता — ₹10,000 के इनामी एनडीपीएस आरोपी को गिरफ्तार किया गया

253.220 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मंदसौर जिले से दबिश देकर की गई गिरफ्तारी*

 

रिपोर्ट- अब्दुल शफीक खान पीएनपी न्यूज़

 

आगर मालवा /जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बड़ौद पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 03/09/2025 को थाना बड़ौद पुलिस द्वारा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर खजूरी जोड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक RJ-17-GA-5222 से कुल 253.220 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना बड़ौद पर अपराध क्रमांक 161/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर विवेचना के दौरान आरोपी ईश्वरसिंह पिता भारतसिंह सौंधिया निवासी मदकोटा, थाना बड़ौद, जिला आगर मालवा की संलिप्तता पाई गई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

 

_प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी घटना के पश्चात से ही पुलिस गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था तथा अपनी गतिविधियों को छिपाकर फरार चल रहा था। थाना बड़ौद पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर पतारसी एवं तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं एवं भौतिक साक्ष्यों का समन्वित विश्लेषण करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी। इसी दौरान आरोपी के मंदसौर जिले के ग्राम आम्बा भरपुर, थाना सुवासरा क्षेत्र में होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।

 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर दबिश दी गई तथा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की कार्रवाई जारी है।

 

*गिरफ्तार आरोपी :*

ईश्वरसिंह पिता भारतसिंह सौंधिया, निवासी ग्राम मदकोटा, थाना बड़ौद, जिला आगर मालवा

 

*सराहनीय भूमिका :*

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ौद निरीक्षक रूपसिंह बैस, उप निरीक्षक विजयकुमार शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश पुष्पद, प्रधान आरक्षक प्रवीण यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत सिसोदिया, प्रधान आरक्षक उपेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक रामसेवक मीणा, प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, आरक्षक पोपसिंह, आरक्षक श्रीपालसिंह देवड़ा, आरक्षक गोवर्धन दांगी तथा पुलिस चौकी रुनीजा थाना सुवासरा के उप निरीक्षक भरत कटारा एवं आरक्षक पवन चौहान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें