November 2, 2026 10:46 pm

पोती के जन्म की खुशी में समाजसेवी अशोक यादव ने रैन बसेरा को भेंट किया वाटर कूलर, किया त्रिवेणी पौधारोपण

गुरुग्राम, खेड़की दौला 15 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए प्रमुख समाजसेवी अशोक यादव ने अपनी पोती के जन्म की खुशी में रैन बसेरा, खेड़की दौला में जनहित के लिए 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर एवं 1000 लीटर की पानी की टंकी भेंट की। इस पहल से क्षेत्र के राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर अशोक यादव ने त्रिवेणी (पीपल, बरगद एवं नीम) का पौधारोपण भी किया तथा उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” से प्रेरणा लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में भी अशोक यादव द्वारा महर्षि वाल्मीकि चौपाल के लिए वाटर कूलर दान किया गया था, जो आज भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। वाल्मीकि युवा विकास सभा के संचालक दिनेश टांक ने उनके इस जनहितकारी योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

यंग इंडियन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर यादव ने अशोक यादव को बधाई देते हुए कहा कि वे पिछले दो दशकों से संस्था से जुड़े हुए हैं और वर्ष 2007 में संस्था द्वारा संचालित “कन्या बचाओ संकल्प यात्रा” में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर दीवान यादव, लेखराम यादव, राजेंद्र फौजी, किशन प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, बाबूलाल, मंगतराम, अनिल यादव, सरजीत यादव, सुरेश कुमार, देवेंद्र टॉक अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कॉलोनीवासी एवं चौपाल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें