November 2, 2026 7:11 pm

99 बूथों पर कड़ी निगरानी—1100 जवान संभालेंगे मोर्चा; रेवाड़ी पुलिस अलर्ट

रेवाड़ी – चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

10 मई को रेवाड़ी में होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज उप चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर निकाय और पंचायत राज उपचुनावों के मध्यनजर जिला में करीब 1100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ होमगार्ड की तैनाती भी रहेगी। नगर परिषद रेवाड़ी में कुल 35 लोकेशन पर स्थित 99 बूथ पर, नगर पालिका धारूहेड़ा में कुल 14 लोकेशन पर स्थित 27 बूथ पर व पंचायत राज उपचुनाव कुल 4 लोकेशन पर स्थित 7 बूथ पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

 

नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा की 20 लोकेशन पर स्थित कुल 47 वल्नरेबल/क्रिटिकल बूथ्स पर नॉर्म्स के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके आलावा पुलिस की एक कंपनी भी अलग से तैनात रहेगी। जिला में कुल 27 पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई है। प्रत्येक क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज डीएसपी होंगे।

 

अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत

एसपी ने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं की ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करे। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन या कोई भी वर्जित वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के पास भीड़ एकत्रित न होने दें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मतदाताओं के साथ मधुर और शालीन व्यवहार बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब बंदी व अन्य पाबंदियां (Dry Days)

आदर्श आचार संहिता के तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित प्रतिबंध लागू रहेंगे: शराब की बिक्री पर रोक: 8 मई शाम 6 बजे से 10 मई को मतदान समाप्ति तक शराब की दुकानें, बार, पब और होटल बंद रहेंगे। यह आदेश मतगणना के दिन 13 मई को भी लागू रहेगा। इसके साथ ही 8 मई शाम 6 बजे के बाद से लाउडस्पीकर के प्रयोग पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी।बाहरी व्यक्तियों पर नजर: थाना प्रबंधक होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं की निरंतर चेकिंग करेंगे ताकि कोई भी बाहरी राजनीतिक व्यक्ति क्षेत्र में रुककर चुनाव को प्रभावित न कर सके।

अपील एवं संपर्क–

एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और लोकतंत्र के इस उत्सव में रेवाड़ी पुलिस का सहयोग करें। चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वाले या आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी। यदि आपको किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है, तो तुरंत डायल 112 या संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें