November 2, 2026 8:12 pm

8 वर्षीय बच्ची के मुंह में फंसा गुब्बारा, दम घुटने से हुई मौत – 

: रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

[ महाराष्ट्र के धुले जिले में गुब्बारा फुलाते समय 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. इस घटना से क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है.
(महाराष्ट्र):जिले के यशवंत नगर स्थित सकरी रोड पर गुब्बारा फुलाते समय एक बच्ची के गले में गुब्बारे का टुकड़ा फंस गया है. जिससे उक्त बच्चे की मौत हो गई है. मृतक बच्ची की पहचान डिंपल मनोहर वानखेड़े उम्र 8 साल के रुप में हुई है. वहीं, घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है.

8 वर्षीय बच्ची के गले में फंसा गुब्बारा:

बता दें 8 वर्षीय डिंपल मनोहर वानखेड़े अपने घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी उसके हाथ में एक गुब्बारा था. डिंपल गुब्बारे को फुला रही थी, तभी गुब्बारा अचानक फट गया. जिससे गुब्बारे का टुकड़ा 8 वर्षीय डिंपल मनोहर वानखेड़े के गले में फंस गया. जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें