November 2, 2026 8:07 pm

544 बिना टिकट यात्री पकड़े; 6 अवैध वेंडरों पर भी हुई कार्यवाही

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 13 सितम्बर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

उत्तर पश्चिम रेलवे पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और अनाधिकृत श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों तथा वेंडर्स के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना वसूल किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जोधपुर- मकराना, जयपुर-मकराना, जोधपुर-मेडता रोड, फुलेरा-अजमेर, फुलेरा-रींगस, रींगस-जयपुर, नागौर-नोखा-देशनोक रेल खंडों के मध्य संचालित होने वाली प्रमुख 24 रेलगाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान 544 व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं उनसे 1.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
इसके साथ ही 6 अनाधिकृत वेंडर्स को पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल को नियमानुसार कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 22737, सिकंदराबाद-हिसार रेल सेवा और गाड़ी संख्या 22723, नांदेड-श्रीगंगानगर रेल सेवा की पैंट्री कारों का भी निरीक्षण किया गया जिसमें खाद्य सामग्री बेचने वाले कार्मिकों के चिकित्सा प्रमाण पत्र की जाँच की गई। उपयुक्त चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सघन टिकट चेकिंग अभियान में प्रधान कार्यालय एवं जोधपुर मंडल के विशेष टिकट जाँच दस्ता ने साथ मिलकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों एवं अनाधिकृत श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों व अनाधिकृत वेंडर्स के विरुद्ध अभियान चलाया।
रेलवे द्वारा इस तरह के अभियान को नियमित रूप से चलाए जाते हैं ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके तथा अधिकृत रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके ताकि उनका सफ़र सुगम हो। रेल यात्रियों से निवेदन है कि हमेशा उचित टिकट लेकर यात्रा करें एवं निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें