November 2, 2026 10:39 pm

18 वा लगातार वार्षिक देशी घी का रात तक चलने वाला भंडारा व हवन और पूजा -मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार यादव डायरेक्टर दी ईको सेफ्टी ट्रेंनिंग सर्विसेज

रेवाड़ी :ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर साल की तरह इस वर्ष भी 18वें बाबा बालेश्वर के वार्षिक भंडारे का आयोजन गांव श्री केशव नगर में धूमधाम से किया गया I पूजा अर्चना व हवन व कन्या पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया जो देर रात तक चला यह भंडारा हर साल लगभग पिछले 18 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है I यह बाबा बालेश्वर का देसी घी का भंडारा ग्रामीणों के द्वारा हर घर से देसी घी व भंडारे की विविध सामग्री का योगदान द्वारा किया जाता है I

बाबा बालेश्वर श्री केशव नगर के कुल देवता है, जो हर विपति में गांव वालो की मदद करते है बाबा बालेश्वर की आस पास के गांवों में बहुत ज्यादा मान्यता है Iडॉ राजकुमार यादव डायरेक्टर दी ईको सेफ्टी ट्रेंनिंग सर्विसेज भंडारे में हवन के मुख्य अतिथि के रूप में बाबा बालेश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए विशेष रूप से अपनी पत्नी सोमवती यादव के साथ हवन में सम्मिलित हुए ।हवन की विधि पंडित संदीप पुत्र श्री रामोतार शर्मा द्वारा की गई।हवन में गांव के प्रमुख लोगों में पटवारी श्री हरिचरण , सरपंच श्री कर्मवीर, श्री राजपाल पंच , कप्तान श्री वीरेंद्र यादव, कप्तान एल सी यादव ,श्री रामदयाल , डॉ रामेश्वर यादव , एडवोकेट रविंदर यादव, राम अवतार पंडित,अशोक यादव फौजी, श्री पीयूष कुमार , मीनाक्षी यादव, उपस्थिति रहे I

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें