November 2, 2026 8:51 pm

13 साल की कैंसर रोगी के साथ बलात्कार; गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार योगेश यादव:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधिकारी ने कहा कि 29 वर्षीय आरोपी को बिहार से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार में लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है।
: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। इस आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की कैंसर से पीड़ित है। अधिकारी ने कहा कि 29 वर्षीय आरोपी को बिहार से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार में लड़की के परिवार के ही गांव का रहने वाला है। उसने 2 महीने पहले बदलापुर में उनके लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी। वह पीड़िता का इलाज कराने में भी मदद कर रहा था।
: सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि लड़की जब घर में अकेली थी तब आरोपी ने उसका फायदा उठाया। बताया जा रहा है कि तीन बार उसका यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की मुंबई के एक अस्पताल में कीमोथेरेपी ले रही थी और नियमित जांच के दौरान उसे पता चला कि वह गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

‘लड़की के इलाज में भी करता था मदद’
सीनियर ऑफिसर किरण बलवदकर ने कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता के परिवार को बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी। वह लड़की के इलाज में भी मदद कर रहा था। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गई।’ उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, तेलंगाना में चलती ट्रेन के शौचालय में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना 3 अप्रैल की सुबह की है, जब 20 वर्षीय आरोपी ने ट्रेन के शौचालय में लड़की के साथ बलात्कार किया। उस समय पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रही थी। जब वह शौचालय गई तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें