November 2, 2026 8:10 pm

हूटरबाजी पर नवागत iG -DIG लगा पायेंगे रोक….?

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*माननीयों का हूटर प्रेम, पुलिस मुख्यालय का आदेश बेअसर*

*Ⓜ️मनोज सोनी पत्रकार की✍🏻 क़लम से*

रीवा/ मउगंज
मध्य प्रदेश सहित विंध्य के जिलो में हूटर बजाने की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारीयो सहित उनके रिश्तेदार और करीबी भी हूटर के शोर में अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हट रहे। भोपाल पुलिस मुख्यालय से स्पष्ट आदेश जारी हो चुके हैं कि हूटर का उपयोग गाड़ियों में नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके, रीवा में नेताजी और प्रशासनिक अधिकारीयो एवं उनके करीबियों की गाड़ियों पर हूटर बज रहे हैं, और पुलिस प्रशासन मौन बना देख रहा है। पुलिस प्रशासन के लिए यह आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गया है। 15 मार्च तक चल विशेष अभियान में सोशल मीडिया में यातायात प्रभारी ने अपनी वाहवाही तो जरूर लूटी लेकिन माननीयों के हुटर गाड़ियों को नजर अंदाज कर दिया ! न कोई कार्रवाई हुई ,न ही नियमों का पालन कराया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि यातायात पुलिस शहर में सड़कों पर दौड़ते इन हूटरबाज वाहनों पर लगाम कब लगाएगी…..? क्योंकी चालानी कार्रवाई से हुऐं अवैध कमाई से फुरसत मिले तब ना ……..!

*क्या सफेदपोश नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारीयों के आगे नियम बेबस हैं…..?*

विंध्य क्षेत्र के सभी जिला सहित रीवा में जितने भी नेता और प्रशासनिक अधिकारीयो एवं रिटायर्ड अधिकारी सहित उनके करीबी हैं, उनके वाहनों में हूटर लगे होते हैं, जिनमें वे बिना किसी रोकटोक के घूमते नजर आते हैं। आम जनता के लिए बनाए गए नियम-कानून क्या इन सब पर लागू नहीं होते…? आखिर प्रशासन इनकी गाड़ियों से अवैध हूटर कब हटवाएगा……?अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेता है या फिर माननीयों की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।

*यातायात प्रभारी के समाने सब ,पर बने धृतराष्ट्र…..*

रीवा में प्रशासनिक एवं नेताओं एवं उनके करीबियों की गाड़ियों में हुटर लगे हुए ! रीवा में उनकी गाड़ियां धमा चौकड़ी मचाते हुए प्रतिदिन निकलती है यहां तक की कलेक्टर कार्यालय में ऐसी सैकड़ो गाड़ियां आती जाती है जिनमें अवैध रूप से हुटर लगे हुए! यहां तक कि जब कोई बड़ा नेता या प्रशासनिक बैठक आयोजित होती है तो सैकड़ो की तादाद में विभिन्न ओहेदेदर पदो के नाम की पट्टी एवं हुटर लगी गाड़ियां रहती है जिसकी अगुवाई स्वयं यातायात प्रभारी करते हैं! लेकिन कार्यवाही करने एवं अपनी कुर्सी को बचने के लिए धृतराष्ट्र बन रहते हैं …!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें