धारूहेड़ा – ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने की जो तपस्यामय पथ पूर्ण हुआ है उसका उत्साह पुरे भारत में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से समाज के द्वारा मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज गुज्जर घटाल में हिन्दू सम्मेलन के नाम से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे कर्ण कुञ्ज , गुर्जर घटाल, आकेड़ा, नारायण विहार और श्याम विहार के सभी हिन्दू भाइयो और बहनो ने बढ़चढ़कर भाग लिया
इस हिन्दू सम्मेलन में हिन्दुओ की अथाह ऊर्जा को पुनः जाग्रत करने के लिए और आपस में बिना भेदभाव के एक सूत्र में रहने के लिए जोर दिया गया।सनातन धर्म की शक्ति और महानता के बारे में विस्तार से बताया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख श्रीमान प्रशांत जी ने संघ के 100 साल की यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डाला, नगर कार्यवाह राजेश नें शताब्दी वर्ष में संघ के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के साथ पंच परिवर्तन पर अपनी बात रखी कार्यक्रम में वृंदावन के महान संत चंद्रशेखर जी , महंत श्री नरेश गिरी जी, वक्ता के रूप में इन्होंने हिन्दू समाज की चेतना को जाग्रत किया और हिन्दुओ के कर्तव्यों का जागरण कराया।इस कार्यक्रम में कर्ण कुंज से और नारायण विहार से बड़ी-बड़ी शोभायात्रा भी निकल गई।अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमो से सनातन वीरता को भी दर्शाया गया।
इस हिन्दू सम्मेलन के लिए पालक लोकेश जी और आयोजन समिति में राजू पंडित , सतपाल , मुकेश , विष्णु , जयवीर , राजवीर , सुन्दर , मोहित , जोगिंद्र , रामपाल , विजय, इंद्रपाल , शुभम , धर्मेन्द्र ने पूर्णरूप से भारतीय परम्परा से कार्यक्रम की रुपरेखा पूर्ण की ।











