November 2, 2026 8:04 pm

हरियाणा समाचार: रेवाड़ी में 4 व 5 को होगी एचटेट; 23 केंद्रों पर 14, 282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन अलर्ट 

पीएनपी न्यूज रेवाड़ी, 1 जुलाई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 4 व 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रेवाड़ी जिला में 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व सेंटर सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्य दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकल रहित व सुव्यवस्थित संचालन करवाना सेंटर सुपरटेेंडेंट की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 4 जुलाई व 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वे हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएं।23 परीक्षा केंद्रों पर 14 हजार 282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा रेवाड़ी जिला में स्थापित किए गए 23 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों दिनों में तीन सत्रों के दौरान कुल 14 हजार 282 अभ्यर्थी एचटेट परीक्षा देंगे। पहले दिन शनिवार 4 जुलाई को पीजीटी की सायं के सत्र में परीक्षा होगी और इसके लिए कुल 4 हजार 455 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार रविवार 5 जुलाई को सुबह के सत्र टीजीटी की परीक्षा में 7 हजार 287 और शाम के सत्र में पीआरटी की परीक्षा में 2 हजार 540 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 4 जुलाई (शनिवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 5 जुलाई (रविवार) को प्रात: 10:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी। इसी दिन यानि 5 जुलाई (रविवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी।डीसी ने सभी परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं समय से पहले पूरी हो सके। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट पर उत्तर देने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग करें। परीक्षार्थी रंगीन प्रवेश पत्र, काला बॉल पॉइंट पेन, पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो को प्रवेश पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का आभूषण जैसे अंगूठी, झुमके, चेन/हार, पेंडेंट, बैज और ब्रोच आदि, कोई भी धातु की वस्तु, कैमरा, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, कार फोन, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, बिल्ट-इन कैलकुलेटर सहित या बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ज्यामिति/प्लास्टिक पाउच और खाली या मुद्रित कागज़, लिखित चिट आदि वस्तुएं परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। महिला उम्मीदवार मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहन सकती हैं, सिख उम्मीदवारों को धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति होगी।

बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, हरियाणा शिक्षा बोर्ड से अधीक्षक रमेश कुमार यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया व उप-सिविल सर्जन डा. भंवर सहित सेंटर सुपरिटेंडेंट मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें