November 2, 2026 8:48 pm

हरियाणा समाचार: धर्म, संस्कृति व एकता का संगम”–रेवाड़ी तैयार; 22 दिन, 86 सम्मेलन

रेवाड़ी, 28 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिला में हिन्दू समाज द्वारा 1 से 22 फरवरी तक भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 86 सम्मेलन होने की योजना बनाई गई है, जिसे लेकर जिला की विभिन्न बस्तियों और स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।यहां आयोजित प्रेसवार्ता में हिन्दू सम्मेलन जिला संचालन समिति के सदस्य अजय मित्तल, डॉ रामबाबू यादव, राजकुमार यादव एवं योगेश ने बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी हिंदू समुदाय के भाई-बहनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।आयोजकों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर विभिन्न समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ये सम्मेलन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगें, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। जन भागीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सभी से सहयोग की अपील की है, ताकि ये आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि नगर की 22 बस्तियों में 22 सम्मेलन होंगे। जबकि धारूहेड़ा में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 54 स्थानों पर सम्मेलन होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें