November 2, 2026 6:59 pm

हरियाणा समाचार :अपनी पूंजी को प्लाट खरीद के दौरान अवैध कॉलोनाइजर के हाथों न करें खराब : डीसी

– डीसी ने की अपील- अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदे- 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 22 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अवैध निर्माण न होने दिए जाएं। ऐसा करने वालों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को पूर्णत: ध्वस्त किए जाएं। वहीं कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।

डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर योजनाकार व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जो अवैध कॉलोनियां नियमितिकरण पॉलिसी के अंतर्गत नहीं आती हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। जहां कहीं भी अवैध निर्माण हो रहा है उसे तुरंत प्रभाव से ध्वस्त किया जाए।डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेहनत से कमाई गई पूंजी को प्लॉट की खरीदारी की उत्सुकता में अवैध कॉलोनाइजर के हाथों न सौंपे, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। पूरी जांच परख के बाद ही जमीन की खरीद फरोख्त करें, ताकि किसी भी प्रलोभन का शिकार न हो पाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।

अवैध खनन न हो इसके लिए मॉनिटरिंग जरूरी : डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने खनन अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जिला में किसी भी रूप से अवैध खनन न हो इसके लिए संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध माइनिंग की जा रही है तो खनन विभाग उस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए माइनिंग को बंद करवाएं।इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, आरटीए सचिव एवं एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी रविंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें