November 3, 2026 2:36 am

हरियाणा समाचार:सफाई कर्मचारी को टक्कर मार गाली देने वाला व्यक्ति आज गिरफ्तार 

रेवाड़ी 8 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा – शहर के वार्ड नंबर 12 की घटना सरेआम कर चालक ने सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी इतना ही नहीं उसके ऊपर से भी गाली गलौज दी। सबसे अहम बात तो यह है पांच दिन बीतने पर भी धारूहेड़ा थाना पुलिस को इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। जैसे ही नगर पालिका कार्यालय मैं सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने धारूहेड़ा की सफाई व्यवस्था को छोड़कर नगर पालिका परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। आन्न फान्न में धारूहेड़ा थाना पुलिस तुरंत आ गई। जैसे ही यूनियन प्रधान पुलिस प्रशासन को कहा की अगर उसे व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धारूहेड़ा की सफाई व्यवस्था बंद हो जाएगी। यह अजीब मामला है जब सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इतना ही चेतावनी के दो घंटे बाद ही आरोपी कर चालक को कार सहित काबू कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि टीम लगी हुई थी, जैसे ही वह मिला उसे काबू कर लिया है। अब सवाल यह है की क्या वाकई में पुलिस गंभीर थी तो पांच दिन पहले उसे क्यों काबू नहीं किया गया। कहीं ना कहीं पुलिस को आंदोलन का डर सताने लगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें