November 2, 2026 10:29 pm

हरियाणा समाचार:रेवाड़ी में 200 बेड अस्पताल पर मुख्यमंत्री से साफ़ घोषणा की मांग

रेवाड़ी, 8 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने रेवाडी के नागरिक अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को गिराकर नये भवन के निर्माण का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार से मांग की है कि नये भवन को भविष्य की आवश्यकता अनुसार कई मंजिल का बनाया जाये, ताकि इस परिसर में 200 बेड का अस्पताल बन सके। वहीं मुख्यमंत्रीे से आग्रह किया कि रेवाडी सिविल अस्पताल के नये भवन की क्षमता 200 बेड की हो, इस लक्ष्य के साथ भवन निर्माण हो और साथ में इस अस्पताल के लिए एकमुश्त बजट राशी जारी हो, ताकि बजट अभाव में निर्माण रूके नही, धीमा न पड़े और पूरा निर्माण एक से डेढ़ साल में हो जाये, इस लक्ष्य के साथ योजना बने।

उन्होंने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र, खासकर रेवाडी जिले की विकास परियोजनाओं में विगत दस सालों से भाजपा सरकार का रवैया सौतेला व भेदभावपूर्ण रहा है। यह कोई राजनीतिक आरोप न होकर जमीनी सच्चाई है। मुख्यमंत्री रेवाडी की विगत दस सालों की विकास परियोजनाओं के निर्माण का अध्ययन करे तो यह तथ्य प्रमाणित हो जायेगा यहां की सभी विकास परियोजनाएं न केवल कुछआ गति से चलती है अपितु अधिकतर निर्माण कार्य अपने लक्ष्य से 5 से 8 साल पीछे चल रहे है। और कई घोषणाओं पर 7-8 साल से निर्माण कार्य भी शुरू नही हुआ है।

विद्रोही ने कहा कि रेवाडी व अहीरवाल की विकास परियोजनाएं बजट राशी आवंटन न होने के कारण अटकी पडी रहती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अहीरवाल को सबसे कम बजट राशी मिलती है जिसके कारण रेवाडी की कोई भी विकास परियोजना समय पर पूरी नही हो सकी। रेवाडी के सरकारी अस्पताल के भवन निर्माण के साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो सके, इसलिए आवश्यक है कि नया भवन 200 बेड के अस्पताल के लक्ष्य के साथ बने और उसी अनुपात में एकमुश्त बजट राशी जारी हो ताकि बजट अभाव में आगे चलकर काम न रूके।

विद्रोही ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की कि रेवाडी का प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल को वर्तमान अस्पताल परिसर के नये भवन में ही बनेगा या उसके लिए एक और अस्पताल बनेगा, क्योंकि सरकार की स्पष्टता से रेवाडी में 200 बेड का अस्पताल कहां बनेगा, यह भ्रम भी समाप्त हो जायेगा। मुख्यमंत्री को इस मामले मेें स्पष्ट घोषणा करके 200 बेड के अस्पताल को लेकर असमंजस की स्थिति को समाप्त करना चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें