November 2, 2026 9:40 pm

हरियाणा न्यूज़:करने के लिए क्या करें करवा देपृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

रेवाड़ी, 12 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बावल के गांव धरचाना में स्थापित की गई महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर राव इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस दौरान विशेष रूप से विधायक डा. कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव, संजय छौक्कर, महेंद्र सिंह, दशरथ सिंह चौहान, शीला सिंह शेखावत, प्रताप सिंह मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांव धरचाना में स्थापित की गई पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा युवाओं को अद्भुत साहस, पराक्रम और धैर्य की प्रेरणा देगी। हमें युवा पीढ़ी को देश के महान योद्धाओं, क्रांतिकारियों और महापुरुषों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए। युवाओं को महान योद्धाओं के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी राज चौहान ऐसे महान योद्धा हुए हैं, जिन्होंने 17 बार अपने दुश्मन को हरा दिया था। वहीं आंखों से अंधा हो जाने के बाद भी अपने शब्दभेदी बाण से दुश्मन मुहम्मद गौरी को मार गिराया था। हमें पृथ्वी राज चौहान के जीवन प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने धरचाना गांव के ग्रामीणों को पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि हमें अन्य गांवों में भी शूरवीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित कर उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए, जिन पर उचित कार्रवाई करने का उन्होंने आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पृथ्वीराज चौहान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष बार-बार इस धरती पर नहीं आते। हमें उनके जीवन और बलिदान से सीख लेनी चाहिए कि मातृभूमि से बढक़र हमारे लिए और कुछ नहीं है। कोसली के विधायक अनिल यादव ने भी ग्रामवासियों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की विशाल प्रतिमा की स्थापना पर बधाई दी।

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल रायपुर, ब्लॉक समिति बावल के चेयरमैन छत्रपाल सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, बीडीपीओ शुभम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें