November 2, 2026 8:48 pm

स्वच्छता संकल्प का सजीव उदाहरण: कायस्थ महासभा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु किया डस्टबिन स्थापना व प्रसाद वितरण कार्यक्रम”* 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी” के उदात्त भाव के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, लखीमपुर खीरी ने गांधी पार्क (पूर्व कंपनी गार्डन) में एक विशिष्ट पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत डस्टबिन स्थापना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश था, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का सजीव उदाहरण भी बना।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद, लखीमपुर की अध्यक्षा डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अपने विचारों में कहा — “स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण मात्र योजनाएं नहीं, बल्कि जीवन की शैली होनी चाहिए। कायस्थ महासभा का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिलाध्यक्ष डॉ. मंजुला बरतरिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक आयोजनों तक सीमित नहीं, बल्कि स्थायी परिवर्तन की दिशा में सामाजिक सहभागिता को जागृत करना है। यह आयोजन हमारे सामाजिक दायित्वों की पूर्ति की एक सार्थक पहल है।”डस्टबिन स्थापना के उपरांत महासभा की युवा इकाई द्वारा कलम-दवात चौराहा, शाहपुरा कोठी गेट पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।इस पावन अवसर पर महासभा के अनेक पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन, महिला सदस्याएं तथा युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज सक्सेना, उपाध्यक्ष सरज श्रीवास्तव, संजय रायजादा, राकेश श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, जिला महामंत्री सौरभ सिन्हा, महिलाध्यक्ष स्मिता सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मीना पण्डिया, युवाध्यक्ष सुधाकर लाला, आशीष श्रीवास्तव, प्रशांत लाला, गौरव श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सतीश चंद्र सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, यश श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, दीपक सक्सेना, अंकुर श्रीवास्तव, कुलदीप समर, आकाशदीप श्रीवास्तव, रोमी, पंकज, सोनू लाला सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा कायस्थ समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।यह आयोजन न केवल पर्यावरणीय चेतना का प्रकटीकरण था, बल्कि यह सामाजिक समर्पण की एक सशक्त अभिव्यक्ति भी सिद्ध हुआ, जिसने स्वच्छता के प्रति जनमानस में एक नवीन चेतना का संचार किया।

 

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें