स्वच्छ सर्वेक्षण की जमीनी हकीकत जानने अध्यक्ष नगर का करेंगे निरीक्षण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने का प्रयास
*रीवा समाचार/
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का सामना करने के लिए चल रही तैयारियों के मामले में स्वच्छता के सभी मापदण्डों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सिरमौर नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह नगर की स्वच्छता को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं और स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। अध्यक्ष लगातार वार्डों में खुद जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी फोकस कर रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिरमौर नगर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान वार्ड वार चलाने के साथ-साथ स्वच्छता के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सफाई व्यवस्था में जमीनी स्तर पर निरन्तर सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अध्यक्ष संदीप सिंह द्वारा नगर की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण आज कर सकते हैं ! स्वच्छता एवं जलप्रदाय प्रभारी सहित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्त 15 वार्डों की नालियों समेत नगर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ! वार्ड में चल रहे शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान मिल सके।अतिक्रमण प्रभारी को भी निर्देशित किया गया हैं की नगर में अतिक्रमण बढ़ रहा है उस पर रोक लगाई जाए एवं चालानी कार्रवाई सहित अतिक्रमण हटाया जाए
*लापरवाह सफाई एवं राजस्व कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश*
सिरमौर नगर के वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों की लापरवाही औचक निरीक्षण में देखने को मिलती रही है। स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी को सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर सफाई कर्मचारियों को सेवा समाप्त एवं वेतन काटने के निर्देशित किया है इसी तरह राजस्व वसुली में लगे कर्मचारियों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देशित किया! लापरवाह राजस्व कर्मचारियों वेतन रोकने एवं राजस्व वसूली में प्रभावी ढंग से कार्य ना कर पाने की स्थिति में सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने निर्देशित किया!











